Suvendu Adhikari PA Murder: सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पुलिस ने 3 संदिग्ध आरोपियों को किया आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल। Suvendu Adhikari PA Murder: सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ हत्याकांड (Suvendu Adhikari PA Murder) मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। CID West Bengal ने इस मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। CID के मुताबिक, विशेष सुरागों के आधार पर 10 मई को मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य को बक्सर से हिरासत में लिया गया, जबकि राज सिंह को बलिया से पकड़ा गया।
Read More: Suvendu Adhikari PA Murder: सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने 10 राउंड की फायरिंग, मौके पर पहुंची CID की टीम
सीआईडी की पूछताछ और जांच के आधार पर मध्यमग्राम पुलिस स्टेशन ने आज सुबह तीनों आरोपियों को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसियां अब हत्या के पीछे की साजिश, मकसद और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की पड़ताल में जुटी हैं। CID ने कहा है कि मामले की जांच अभी जारी है और जल्द ही अन्य महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।
बता दें कि, 6 मई की रात सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जानकारी के अनुसार, चंद्रनाथ रथ बुधवार की रात करीब 10:30 बजे कोलकाता से मध्यमग्राम स्थित अपने घर स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। तभी एक कार काफी देर उनकी कार का पीछा कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर हमलावर आए और स्कॉर्पियो की बाईं तरफ से 6 से 10 राउंड फायरिंग दी। जिससे की मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। यह घटना ठीक सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण से पहले हुई थी,जिस वजह से राज्य में राजनीति गरमाई हुई थी। (Suvendu Adhikari PA Murder)
Read More: Sex Racket Busted : ब्यूटी पार्लर की आड़ में जिस्मों का गंदा खेल, आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए युवक-युवती, 4 महिलाएं समते 2 पुरूष गिरफ्तार
Suvendu Adhikari PA Murder: इस हत्या से बंगाल की सियासत में हड़कंप मच गया है और इलाके में तनाव बढ़ गया है। इस हत्याकांड के बाद सुवेंदु अधिकारी ने PA की हत्या को प्लान्ड मर्डर बताया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि भाजपा बंगाल में गुंडों की सफाई का काम शुरू करेगी।




