Advertisement
गौरेला पेंड्रा मरवाहीछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

CG Patwaris Transfer: राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 60 पटवारियों का तबादला, आदेश जारी, देखें लिस्ट

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। CG Patwaris Transfer:  जिले के राजस्व विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। लंबे समय से एक ही पटवारी हलके में पदस्थ कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए 60 पटवारियों का तबादला किया गया है। कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा की ओर से जारी आदेश के बाद सभी संबंधित पटवारियों को नई जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। प्रशासन की ओर से यह बदलाव राजस्व कार्यों में कसावट लाने और लंबे समय से एक ही क्षेत्र में पदस्थ कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के उद्देश्य से किया गया है। तबादला आदेश जिले की पेंड्रारोड, मरवाही, पेंड्रा और सकोला तहसीलों के लिए जारी किए गए हैं।

Delhi Gang Rape: दिल्ली में फिर गैंगरेप की वारदात, फर्जी पुलिस बनकर आए थे आरोपी, लगातार हो रही घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

चार तहसीलों में बदले गए पटवारियों के हलके

कलेक्टर कार्यालय (भू-अभिलेख) की ओर से 21 सितंबर 2026 को जारी अलग-अलग आदेशों में कुल 60 पटवारियों की नई पदस्थापना की गई है। तहसीलवार देखें तो सबसे ज्यादा बदलाव मरवाही तहसील में किया गया है।

  • मरवाही: 22 पटवारियों का तबादला
  • पेंड्रारोड: 18 पटवारियों का तबादला
  • पेंड्रा: 10 पटवारियों का तबादला
  • सकोला: 10 पटवारियों का तबादला

इस तरह चारों तहसीलों में कुल 60 पटवारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने के निर्देश

जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित किए गए सभी पटवारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन स्थल से तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त माना जाएगा। प्रशासन ने नई जगह पर पदभार संभालने के लिए भी समय-सीमा तय की है। सभी संबंधित पटवारियों को आदेश जारी होने के बाद तीन दिनों के भीतर अपनी नई तहसील में पहुंचकर उपस्थिति दर्ज कराने और आवंटित नए पटवारी हलके का प्रभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Pitra Paksha 2026: कब से शुरू हो रहा पितृ पक्ष..? जानें प्रतिपदा श्राद्ध की तिथि, मुहूर्त और सर्वपितृ अमावस्या

राजस्व कामकाज में प्रशासनिक कसावट पर जोर

CG Patwaris Transfer:  एक ही क्षेत्र में लंबे समय से पदस्थ पटवारियों के तबादले के बाद अब राजस्व विभाग के जमीनी कामकाज में भी बदलाव देखने को मिलेगा। पटवारियों की नई पदस्थापना के साथ उनके जिम्मे आने वाले क्षेत्रों में राजस्व रिकॉर्ड, नामांतरण, सीमांकन और अन्य संबंधित कार्यों का संचालन नई व्यवस्था के अनुसार किया जाएगा। प्रशासन ने स्थानांतरित कर्मचारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर नई जगह कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। इससे जिले की चारों तहसीलों में राजस्व अमले की नई पदस्थापना प्रभावी होगी।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close