Bhupesh Baghel: कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, मौजूदा प्रभार से हटाए गए भूपेश बघेल, मिली असम की जिम्मेदारी
रायपुर। Bhupesh Baghel: कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। पार्टी ने कई वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके मौजूदा प्रभार से हटाकर अब असम का महासचिव प्रभारी बनाया गया है।
पार्टी के संगठनात्मक बदलाव के तहत भूपेश बघेल को असम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, रणदीप सुरजेवाला को कर्नाटक के साथ-साथ गुजरात का प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा कांग्रेस ने सचिन पायलट को पंजाब का नया प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के इस फेरबदल को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
कांग्रेस में प्रमुख बदलाव
– भूपेश बघेल — असम के महासचिव प्रभारी
– रणदीप सुरजेवाला — कर्नाटक के साथ गुजरात का प्रभार
– सचिन पायलट — पंजाब के नए प्रभारी
Bhupesh Baghel: कांग्रेस के इस संगठनात्मक फेरबदल के बाद संबंधित राज्यों में पार्टी की रणनीति और संगठन को लेकर नई दिशा देखने को मिल सकती है।



