[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

Crime News:राजधानी रायपुर में बदमाशों का आतंक,युवक पर खुले आम जानलेवा हमला

प्रविंस मनहर/रायपुर – राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र के त्रिमूर्ति नगर का है,जहां पुराने विवाद को लेकर बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक,संतोष बघेल नामक युवक को बदमाशों ने मोहल्ले में दौड़ाया और उसके घर के बाहर चाकू मार दिया।

आरोपियों का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ, बल्कि उन्होंने घर में घुसकर युवक की जमकर पिटाई भी की। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के कारण अपने घरों में दुबक गए। बताया जा रहा है कि हमला पुराने विवाद का बदला लेने के उद्देश्य से किया गया।

वारदात के दौरान बदमाश खुलेआम उत्पात मचाते रहे, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही देवेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close