LPG Gas Chori : LPG गैस घोटाले का बड़ा खुलासा, जिला खाद्य अधिकारी समेत 3 गिरफ्तार, करोड़ों के गैस गबन का आरोप

महासमुंद। LPG Gas Chori: महासमुंद में LPG गैस चोरी और हेराफेरी (LPG Gas Chori) मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव, गैस एजेंसी संचालक पंकज चंद्राकर और व्यापारी मनीष चौधरी को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक ने किया।
Read More: UP Mantrimandal Vistar: जल्द होगा यूपी मंत्रिमंडल का विस्तार, राज्यपाल से मिलेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, ये 6 नए चेहरे हो सकते हैं शामिल
जानकारी के अनुसार, सिंघोड़ा क्षेत्र में 24 दिसंबर को अवैध रिफिलिंग के दौरान 6 एलपीजी कैप्सूल जब्त किए गए थे। इन कैप्सूलों में करीब 102 मीट्रिक टन गैस भरी हुई थी। जांच में सामने आया कि एक सप्ताह के भीतर लगभग 92 टन गैस की हेराफेरी की गई, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि जब्त एलपीजी कैप्सूल ठाकुर पेट्रो-केमिकल को सुपुर्द किए गए थे, लेकिन सुपुर्दगी के बाद गैस निकालकर अवैध रूप से बेचने का आरोप सामने आया। आरोपियों पर गैस की हेराफेरी के बाद दोबारा वजन कर फर्जी रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को गुमराह करने का भी आरोप है।
Read More: Tamil Nadu Government Formation: सियासी ड्रामे के बाद विजय सरकार बनने का रास्ता साफ, इस पार्टी के समर्थन से पूरा हुआ बहुमत का आंकड़ा
LPG Gas Chori: बता दें कि, इस मामले में सप्ताहभर पहले एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी थी, जबकि अभी दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया है। मामले की जांच जारी है।




