ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
Tamil Nadu Government Formation: सियासी ड्रामे के बाद विजय सरकार बनने का रास्ता साफ, इस पार्टी के समर्थन से पूरा हुआ बहुमत का आंकड़ा
तमिलनाडु। Tamil Nadu Government Formation: तमिलनाडु में बीते एक सप्ताह से सियासी ड्रम देखने को मिल रहा है। जहां 4 मई को नतीजे आने के बाद छठे दिन एक्टर विजय के सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। चुनाव में दो सीटें जीतने वाली VCK ने 3 दिन के टालमटोल के बाद शनिवार शाम में विजय की TVK पार्टी को अपना समर्थन पत्र सौंप दिया है। जहां अब सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 का आंकड़ा पार कर लिया है।
Read More: Makhanlal Sarkar: कौन है माखनलाल सरकार? जिनका भरे मंच पर पीएम मोदी ने पैर छूकर लगाया गले, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
बता दें कि, विजय की पार्टी TVK 234 में से 108 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी। किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। इनमें विजय ने दो सीटें जीती हैं। पार्टी को कांग्रेस के 5, CPI और CPI(M) के 2-2 विधायकों से समर्थन पत्र पहले ही मिल चुका था। VCK और IUML यानी मुस्लिम लीग के समर्थन के बाद विजय के पास 120 विधायक हो जाएंगे।

Read More: CM Sai Congratulates Suvendu Adhikari: CM साय ने बंगाल के नए CM सुवेंदु अधिकारी से भेंट कर दी बधाई, कहा- ‘साकार हुआ सत्ता परिवर्तन का सपना’
Tamil Nadu Government Formation: वहीं कांग्रेस ने TVK को समर्थन देने का ऐलान किया। थोल तिरुमावलवन के नेतृत्व वाली वीसीके (VCK) ने विजय की पार्टी टीवीके (TVK) को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान किया है। इससे तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर चल रही राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है और अब विजय सरकार बनाने की ओर बढ़ रहे हैं।

Advertisement




