Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: गांजा तस्करी के खिलाफ DRI की बड़ी कार्रवाई, 700 किलो से ज्यादा गांजा जब्त, करोड़ों में आंकी गई कीमत

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: रायपुर में गांजा तस्करी के खिलाफ DRI यानी डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रायपुर सीमा क्षेत्र में DRI की टीम ने तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन चलाया। कार्रवाई के दौरान दो ट्रकों से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है।

Raipur News: छत्तीसगढ़ी भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल कराने की तैयारी, छत्तीसगढ़ी भाषाविदों से मिले राज्यपाल रमेन डेका

35 करोड़ रुपये का गांजा जब्त

बताया जा रहा है कि दोनों ट्रक आंध्र प्रदेश पासिंग के हैं और इनके जरिए गांजे की बड़ी खेप को दूसरे स्थान पर ले जाने की तैयारी थी। DRI की टीम ने घेराबंदी कर दोनों ट्रकों को पकड़ा और तलाशी के दौरान 700 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया।इस मामले में ड्राइवर समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 35 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने के बाद अब DRI की जांच तस्करी के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने पर केंद्रित है।

CG Nikay Chunav 2026: निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, आदेश जारी, जानें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी

Raipur News: आरोपियों से पूछताछ के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close