Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायपुर

Mahadev Ghat Video: बारिश से हाहाकार…15 साल बाद डूबा महादेव घाट पुल, रायपुर-दुर्ग मार्ग पर आवागमन प्रभावित, देखें वीडियो

रायपुर। Mahadev Ghat Video:  छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार बारिश के चलते प्रदेश के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। कई निचली बस्तियों में पानी भरने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, बारिश के कारण प्रदेश के कई प्रमुख मार्गों और नेशनल हाईवे पर भी आवागमन प्रभावित हुआ है।

Raipur News: स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू के छत्तीसगढ़ दौरे पर सस्पेंस बरकरार, दिल्ली बैठक के बाद साफ होगी तस्वीर

महादेव घाट खारून पुल जलमग्न

बारिश का सबसे बड़ा असर राजधानी रायपुर के महादेव घाट इलाके में देखने को मिला है। दुर्ग से रायपुर को जोड़ने वाला महादेव घाट खारून पुल जलमग्न हो गया है। बताया जा रहा है कि करीब 15 साल बाद महादेव घाट का पुल इस तरह पानी में डूबा है। नदी का जल स्तर इतना बढ़ चुका है की पानी पुल से करीब 2 फीट ऊपर बह रहा है जिस वजह से आवागमन प्रभावित हो गया है। पुल के आसपास बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ा है। पुल डूबने की वजह से रायपुर से अमलेश्वर, पाटन और भिलाई का संपर्क टूट गया है।

हजारों लोगों का आवागमन प्रभावित

महादेव घाट पुल के जलमग्न होने से रायपुर और दुर्ग के बीच आने-जाने वाले हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के चलते कई अन्य प्रमुख मार्गों पर भी पानी भरने की स्थिति सामने आई है। प्रशासन और पुलिस की ओर से संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही है। जलस्तर बढ़ने वाले स्थानों पर लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।

निचली बस्तियों में घुसा पानी

बता दें कि, गंगरेल बांध के गेट खोल जाने और लगातार बारिश के कारण शहर और आसपास के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। कुछ स्थानों पर घरों और सड़कों तक पानी पहुंचने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जलभराव वाले क्षेत्रों में प्रशासन की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

मौसम और जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें और जलभराव वाले रास्तों से आवाजाही करने से बचें। प्रशासन ने विशेष रूप से नदी, नाले, पुल-पुलिया और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास जाने से बचने की अपील की है। मौसम खराब होने और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर महादेव घाट पुल के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग करके पुल पर लोगों की आवाजाही को पूरी तरह से रोक दिया है।

CG Weather Update: फिर सक्रिय हुआ मानसून, लगातार हो रही झमाझम बारिश, प्रदेश के कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

लगातार बारिश से बढ़ी चिंता

Mahadev Ghat Video:  प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण आने वाले घंटों में भी कई इलाकों में जलभराव की स्थिति और गंभीर होने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से मौसम की स्थिति पर नजर रखने और किसी भी तरह का जोखिम न लेने की अपील की है।फिलहाल लगातार बारिश के बीच प्रशासन की नजर जलस्तर और जलभराव वाले इलाकों पर बनी हुई है। लोगों से अपील की गई है कि जरूरी होने पर ही यात्रा करें और पानी से भरे रास्तों पर जाने से बचें।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close