[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

LPG Price Hike: अब खाने की थाली पड़ेगी महंगी, बढ़ गए LPG गैस सिलेंडर के दाम, जानें कितने रुपए हुआ महंगा?

नई दिल्ली। LPG Price Hike: देश में आज से कई बड़े बदलाव हुए हैं। जिनमें सबसे बड़ा बदलाव LPG गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी है। जी हां गैस सिलेंडर के दाम में एक बार जबरदस्त बढ़ोतरी की गई है। जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है। इस नई दर के साथ दिल्ली-एनसीआर में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में 42 रुपए की बढ़ोतरी की गई है, जिससे इसकी कीमत बढ़कर अब 3113.50 रुपए हो गई है।

Read More: Raman Singh: कन्या विवाह योजना कार्यक्रम में अव्यवस्था पर भड़के विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, बोले- सीएम की गरिमा के अनुरूप नहीं थी व्यवस्था

इसके अलावा कोलकाता में कीमतों में 53.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जिससे कीमत 3255.50 रुपए हो गई है। वहीं 5 किलोग्राम वाले FTL (फ्री ट्रेड LPG) सिलेंडरों की कीमतों में 11 रुपये की बढ़ोतरी की गई है और दिल्ली में इनकी कीमत 821.50 रुपए होगी। नई कीमतें आज यानी एक जून से लागू हो गई हैं।  इस बढ़ोतरी का सीधा असर अकेले रहने वाले छात्रों, प्रवासी मजदूरों और निम्न आय वर्ग के उन परिवारों पर पड़ेगा जो बड़ा सिलेंडर नहीं खरीद पाते। मालूम हो की इससे पहले एक मई को कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई थी। तब कीमतों में सीधे 993 रुपए का इजाफा किया गया था।

बता दें कि, इन बढ़ी हुई कीमतों का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। खासतौर से कमर्शियल सिलेंडरों का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों की ओर से किया जाता है। जिन्हें महंगाई की एक और मार झेलनी पड़ेगी। यानी अब बाहर खाना खाना महंगा हो जाएगा।

Read More: 1 June Rules Changes: आज से देश में हुए ये बड़े बदलाव, कार से लेकर LPG सिलेंडर तक सब कुछ हुआ महंगा, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर 

LPG Price Hike: वहीं राहत की बात ये है कि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे घर का बजट बिगड़ने से बच गया। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में बाहर खाना-पीना, चाय-नाश्ता और शादियों में कैटरिंग की सेवाएं महंगी हो सकती हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close