[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Parliament Monsoon Session: लोकसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, कई अहम मुद्दों पर गरमाएगी संसद

नई दिल्ली। Parliament Monsoon Session: लोकसभा का संसद का मानसून सत्र आज से शुरू होने जा रहा है। सत्र शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपनी-अपनी रणनीति तैयार कर ली है। ऐसे में आगामी दिनों में संसद के भीतर तीखी बहस और जोरदार हंगामे की संभावना जताई जा रही है।

Ram-Nami Best Documentary: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, ‘राम-नामी’ बनी सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री

सरकार इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयकों को सदन से पारित कराने की तैयारी में है। इनमें आयकर संशोधन विधेयक, राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक और सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक सहित कुल सात प्रमुख बिल शामिल हैं। केंद्र सरकार का प्रयास रहेगा कि इन विधेयकों पर चर्चा के बाद इन्हें पारित कराया जाए।

दूसरी ओर, विपक्ष सरकार को कई संवेदनशील मुद्दों पर घेरने की रणनीति बना चुका है। नीट-यूजी परीक्षा पेपर लीक, अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी समेत अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार से जवाब मांग सकता है। माना जा रहा है कि इन विषयों को लेकर सदन में तीखी नोकझोंक देखने को मिल सकती है।

Cm Sai Visit:आज दुर्ग और रायपुर के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों से रचनात्मक और सार्थक चर्चा में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की शक्ति संवाद, तर्क और तथ्यों पर आधारित होती है। यदि विचार तथ्यों के साथ रखे जाएं, तो बिना शोर-शराबे के भी प्रभावी संदेश दिया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि मानसून सत्र में सभी पक्षों को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिलेगा और संसद की कार्यवाही सकारात्मक तथा जनहित के मुद्दों पर केंद्रित रहेगी।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close