[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Ram-Nami Best Documentary: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, ‘राम-नामी’ बनी सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री

रायपुर। Ram-Nami Best Documentary:  72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने वाली बड़ी उपलब्धि मिली है। राज्य के प्रसिद्ध रामनामी समुदाय की अनूठी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘राम-नामी’ को ‘सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री’ का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है।

Cm Sai Visit:आज दुर्ग और रायपुर के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए डॉक्यूमेंट्री के निर्देशक भरतबाला गणपति तथा पूरी निर्माण टीम को बधाई दी जा रही है। इस उपलब्धि से न केवल फिल्म जगत में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन हुआ है, बल्कि राज्य की लोक संस्कृति और पारंपरिक विरासत को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने निर्देशक और पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि रामनामी समाज की अनूठी परंपरा हमारी लोक संस्कृति का गौरवशाली प्रतीक है। यह राष्ट्रीय सम्मान छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को देशभर में नई पहचान दिलाएगा और आने वाली पीढ़ियों को अपनी परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और लोक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ‘राम-नामी’ जैसी डॉक्यूमेंट्री को मिला यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

CG News: मोदी की गारंटी, सुशासन की नीति और जनकल्याण की प्रतिबद्धता से बदल रहा छत्तीसगढ़, यहां सामाजिक भवन के लिए सीएम ने की 15 लाख रुपये की घोषणा

Ram-Nami Best Documentary:  गौरतलब है कि रामनामी समुदाय अपनी विशिष्ट धार्मिक आस्था, शरीर पर ‘राम’ नाम अंकित कराने की परंपरा और भगवान श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा के लिए देशभर में जाना जाता है। इस समुदाय की जीवन शैली, परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को डॉक्यूमेंट्री ‘राम-नामी’ में प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जिसे अब राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुआ है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close