छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
Lok Sabha Speaker:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एकदिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे,कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

प्रविंस मनहर/रायपुर – लोकसभा अध्यक्ष ओम बीरला शुक्रवार को एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट से वे सीधे लोकभवन पहुंचे। लोकभावन में राज्यपाल से मुलाकात करेंगे इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 10:30 बजे इंडोर स्टेडियम में आयोजित आचार्य पदारोहण समारोह में शामिल होंगे। वही ओम बिरला दोपहर 12 बजे लोकभवन लौटेंगे। जिसके बाद लगभग शाम 4 बजे वे शांतिनगर में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और लोगों से मुलाकात करेंगे। शाम 4:50 बजे कार्यक्रम से लौटने के बाद वे पुनः लोकभवन पहुंचेंगे। इसके पश्चात शाम 5:55 बजे रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और शाम 6:40 बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
Advertisement




