Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

IIIT छात्र की घिनौनी करतूत, AI टूल की मदद से 36 छात्राओं का बनाया अश्लील फोटो, खुलासा होते ही मचा हड़कं

रायपुर। AI Obscene Photo: राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआइटी) छात्र ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग कर 36 छात्राओं की अश्लील तस्वीरें बनाई। आरोपी छात्र के लैपटॉप से हजारों फोटो बरामद हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी छात्र सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम, फेसबुक और लिंक्डइन से छात्राओं की फोटो डाउनलोड कर उन्हें इंस्टाग्राम, फेसबुक और लिंक्डइन से छात्राओं की फोटो डाउनलोड कर AI को कमांड देकर उनकी अश्लील फोटो बनाता था। बताया गया कि, छात्र कई महीनों से इस तरह के फोटो वीडियो बना रहा था।

वहीं जब कुछ छात्रों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत कॉलेज प्रबंधन से की। जिसके बाद संस्थान ने आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया। लेकिन, पीड़ित छात्राओं ने आरोप लगाया कि संस्थान ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई और मामले को आंतरिक जांच बताकर दबाने की कोशिश की जा रही है। बताया गया कि, AI के जरिए अश्लील कंटेंट बनाने का यह अब तक का सबसे बड़ा खुलासा है। छात्र के लैपटॉप से बरामद हुए छात्राओं के अश्लील फोटो केस की जांच ट्रिपल आईटी की महिला स्टाफ कर रही है। ट्रिपल आईटी प्रबंधन ने आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया है और मामले की जांच के लिए एक जांच कमेटी गठित कर दी है।

एक्सपर्ट की सलाह

AI Obscene Photo:
एक्सपर्ट के अनुसार, यह बेहद गंभीर अपराध है। उन्होंने बताया कि, पीड़ित छात्राएं तुरंत पुलिस में शिकायत करें और साइबर टीम से जांच कराकर डेटा डिलीट करवाएं। IT Act की धारा 67, 67A और 66(2) के तहत कार्रवाई हो सकती है। जिसमें दोषी को 5 साल तक की सजा मिल सकती है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close