Breaking news
Advertisement
कोरबाछत्तीसगढ़

CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में ड्यूटी करने जा रहे पुलिसकर्मियों के वाहन में लगी आग

कोरबा। जिले में पोड़ी उपरोड़ा के पिपरिया गांव में सीएम भूपेश भेंट-मुलाकात कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात होने जा रहे पुलिसकर्मियों की चलती वाहन में गुरुवार को आग लग गई। गाड़ी में धुआं उठता देखकर तत्काल गाड़ी को रोका गया और सभी पुलिसकर्मी नीचे उतरे।

जानकारी के अनुसार CSEB पुलिस चौकी में तैनात 6 पुलिसकर्मियों की सीएम कार्यक्रम में ड्यूटी लगी हुई है। ये सभी जवान गाड़ी में सवार हुए। इसके बाद पुलिस लाइन में गाड़ी में डीजल डलवाया। इसके बाद सभी पुलिसकर्मी पोड़ी उपरोड़ा स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो रहे थे, इसी दौरान वायर में शॉर्ट सर्किट होने के चलते अचानक धुआं उठा और आग लग गई। सीएसईबी चौकी में पदस्थ तिलक पटेल, गोपी कुमार, दिलीप झा और 3 अन्य पुलिसकर्मी गाड़ी में सवार थे। इसके बाद किसी तरह से पुलिस वाहन में लगी आग पर काबू पाया गया। इसके बाद फिर से सभी पुलिसकर्मी सीएम कार्यक्रम में ड्यूटी के लिए रवाना हो गए।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close