दृष्टिबाधित और श्रवणबाधित बच्चों के लिए मीतान फाउंडेशन ने किया शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन, दिया सशक्त बनने का संदेश
रायपुर। Raipur News: दृष्टिबाधित और श्रवणबाधित बच्चों के लिए सरकार द्वारा कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वहीं इसी कड़ी में मीतान फाउंडेशन द्वारा भी आज गवर्नमेंट ब्लाइंड एंड डैफ स्कूल, मठपुरैना में एक विशेष सामाजिक और शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें फाउंडेशन की टीम ने स्कूली छात्राओं को उनके उपयोग की चीजें दी गई।

कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन ने उन्हें शिक्षा का महत्व बताया साथ ही आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास के विषय में मार्गदर्शन दिया। वहीं इस कार्यक्रम का उद्देश्य दृष्टिबाधित और श्रवणबाधित बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना तथा शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनने का संदेश देना है। जिसमें बताया गया कि, मजबूत इच्छाशक्ति से कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती।

Raipur News: बता दें किस फाउंडेशन की टीम ने बच्चों को समझाते हुए उन्हें समाज में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रेरित किया। मीतान फाउंडेशन ने भी आगे भविष्य में इसी प्रकार के जनसेवा और शैक्षिक जागरूकता कार्यक्रम किए जाने का आश्वासन दिया। वहीं इस कार्यक्रम के समापन में विद्यालय प्रशासन ने मीतान फाउंडेशन का आभार जताते हुए कहा कि, ऐसी सामाजिक पहलें समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और विशेष बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करती हैं।





