बड़ी खबर… एक साथ 71 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट
पटना। Bihar IPS Transfer : बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर पुलिस प्रशासन में फेरबदल किया है। जिसके तहत कुल 71 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए, जिसमें कई जिलों के एसएसपी/एसपी, आईजी और डीआईजी स्तर के पद शामिल हैं। यह कदम कानून-व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया। सुनील कुमार को विशेष शाखा के एडीजी पद से हटाकर अतिरिक्त महानिदेशक (मुख्यालय) बनाया गया है।, जबकि कुंदन कृष्णन को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और विशेष शाखा का महानिदेशक बनाया गया है।
इसी तरह मनोज कुमार को पटना मुख्यालय का आईजी नियुक्त किया गया, जो पहले कोसी क्षेत्र के आईजी थे। संजय कुमार साइबर क्राइम डीआईजी से बीएसएपी के आईजी बने। इनमें वैशाली, सीवान, किशनगंज, जहानाबाद, पूर्णिया जैसे जिले शामिल हैं। आनंद कुमार को गया से पटना डीआईजी विधि व्यवस्था बनाया गया, कुमार आशीष को सारण से कोसी क्षेत्र डीआईजी। विनय तिवारी को गोपालगंज का एसपी नियुक्त किया गया।
Bihar IPS Transfer : यह तबादला नीतीश कुमार सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी किया गया, जो सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद पहला बड़ा फेरबदल है। साइबर, रेल, एसटीएफ और विशेष इकाइयों में भी अधिकारियों की तैनाती बदली गई। इसके अलावा पटना, भागलपुर, सारण, सीवान, वैशाली और जहानाबाद सहित कई जिलों में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।




