PM Modi On Bengal Voting: दमदम में पीएम मोदी का दमखम, कहा- ‘4 मई के बाद TMC के गुंडों को नहीं मिलेगी छिपने की जगह’
दमदम। PM Modi On Bengal Voting: पश्चिम बंगाल में कल 23 अप्रैल को पहले चरण के लिए मतदान किए गए। जिसमें 89.93% मतदान हुए। वहीं 29 अप्रैल को बंगाल में दूसरे चरण के लिए 152 सीटों पर वोटिंग होगी और 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। वहीं चुनाव के बाद पीएम मोदी दम-दम विधानसभा में अपनी पहली जनसभा करने पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘बंगाल के पहले चरण का मतदान हो चुका है और पहले चरण में बंपर मतदान हुआ है। देश आज़ाद होने के बाद कभी ऐसा नहीं देखा जो इस बार बंगाल के लोगों ने कर दिखाया। (PM Modi On Bengal Voting) हर तरफ यही चर्चा है कि भाजपा को कितना बड़ा समर्थन बंगाल में मिला है। आज बंगाल के छोटे दूकानदारों से लेकर बड़े व्यापारी तक, सब भयमुक्त होकर भाजपा की सरकार के लिए समर्थन दे रहे हैं। हर कोई परिवर्तन के लिए भाजपा के भरोसे पर बंगाल का भाग्य बनाने के लिए तैयार हैं।”
Read More: Amroha Expired Food Items: मिलावट का खेल उजागर, री-पैक कर मार्केट में भेज रहे थे एक्सपायरी चिप्स-नूडल्स, खाद्य विभाग ने मारा छापा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दमदम विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, “इस वजह से अब TMC बहुत बुरी तरह बौखला गई है। कल रात भर वह अपने गुंडो को ताकत दे रही थी। मैं बंगाल की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं, जनता से कहूंगा कि मत भूलिए यह क्रांति की धरती है, यह वीरों की धरती है। 4 मई को नतीजें आने के बाद TMC के गुंडों को छुपने की जगह नहीं मिलेगी, कोई बचाने वाला नहीं मिलेगा। कल पहले चरण के मतदान ने TMC के महांजगलराज के अंत का उद्घोष है।”
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, मैं सबसे पहले बंगाल और तमिलनाडु के लोगों को बहुत बधाई देता हूं। लंबे समय से बंगाल में परिवर्तन की जो लहर दिख रही थी, कल पहले चरण के मतदान ने उसपर मुहर लगा दी है। कल भाजपा के पक्ष में जो समर्थन दिखा है, उसने भाजपा की विजय का शंखनाद कर दिया है। जिस बंगाल में TMC ने लोकतंत्र के मंदिर को कुचल दिया था, उस बंगाल में पहले चरण में जनता ने लोकतंत्र के मंदिर का पुनर्निमाण कर दिया है। अब दूसरे चरण में आपको इस लोकतंत्र के मंदिर पर विजय ध्वज फहराना है।
Read More: CG Police Transfer: प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेबदल, इधर से उधर किए गए 69 पुलिसकर्मी, यहां देखें पूरी लिस्ट
PM Modi On Bengal Voting: यहां बैठी TMC सरकार खुद तो दलित, वंचित वर्ग के खिलाफ है ही और केंद्र सरकार की जो योजनाएं हैं उसमें भी वह बाधा डाल रही है। आयुष्मान भारत योजना में 5 लाख तक के इलाज का खर्च मोदी सरकार उठाती है लेकिन TMC ने इस योजना को बंगाल में रोक रखा है। प्रधानमंत्री आवास योजना में भी TMC सरकार घपला कर रही है।”




