Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, विधानसभा घेराव कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर। Sachin Pilot To Visit Chhattisgarh: कल यानी 17 मार्च को रायपुर में हल्लाबोल प्रदर्शन और विधानसभा घेराव कार्यक्रम आयोजित करेगी। यह घेराव मनरेगा बचाओ संग्राम के साथ-साथ अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर किया जाएगा। जिसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन भी शामिल होंगे।

वे दोपहर करीब 12:15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सीधे भारत माता चौक जाएंगे। इसके बाद वे कांग्रेस के ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 3 राजीव भवन रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे प्रदेश कांग्रेस कनेक्ट सेंटर का उद्घाटन करेंगे और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात भी करेंगे।

Sachin Pilot To Visit Chhattisgarh: बता दें कि, इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद होंगे। कांग्रेस ने इस घेराव को सरकार के खिलाफ बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन बनाने की रणनीति तैयार की है। इधर, घेराव को देखते हुए प्रशासन और पुलिस भी अलर्ट है। विधानसभा परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं।

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close