Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी में 500 लोगों ने की घर वापसी, जगतगुरु रामानन्दाचार्य और बीजेपी नेता ने पैर धोकर कराया सनातन धर्म में प्रवेश

प्रविंस मनहर/ रायपुर। Raipur News: आज रायपुर के गुढ़ियारी स्थित दही हांडी मैदान में करीब 240 परिवारों के लगभग 500 लोगों ने सनातन धर्म में घर वापसी की। सनातन धर्म में घर वापसी करने वालों में ईसाई समुदाय के लोग भी शामिल है। बता दें कि, यह कार्य जगतगुरु रामानन्दाचार्य और बीजेपी नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में हुआ।

उन्होंने सभी के पैर धोकर वापस सनातन धर्म में प्रवेश कराया। इस दौरान हवन और पूजन का भी आयोजन किया गया। जिन लोगों ने सनातन धर्म में वापसी कि वो पहले इसी धर्म में जुड़े थे। घर वापसी करने वाले सभी लोग प्रदेश के कई जिलों के रहने वाले हैं। बीजेपी नेता प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि, बहुत जल्द इस मामले में प्रदेश सरकार के द्वारा कानून बनाई जाएगी।

Raipur News:  बता दें कि, जगतगुरु रामानन्दाचार्य ने बताया कि, उन्होंने अभी तक 1 लाख 53 हजार परिवार को हमने सनातन धर्म में वापसी कराई है। उन्होंने कहा कि, 240 कुछ नहीं है बल्कि हमें बड़े पैमाने पर लोगों की घर वापसी करानी चाहिए। ईसाई मिशनरी लोग आम लोगों की अज्ञानता का फायदा उठाकर उनका धर्म परिवर्तन कराते हैं। रामानन्दाचार्य ने कहा कि, जैसे ईसाई समाज के लोग अपने स्कूल और मुस्लिम समुदाय के लोग मदरसे में अपने धर्म के बारे में बताते हैं। वैसे ही हम भी स्कूल-कॉलेज में अपने धर्म के बारे में बताए तो शायद धर्मांतरण रोकने में सहायता मिल जाएगी।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close