Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

अवैध गतिविधियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 200 से ज्यादा अवैध शराब के साथ आरोपियों को किया गिरफ्तार

नारायणपुर। Narayanpur News: नारायणपुर जिले में पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वहीं इसी बीच जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों  छोटे डोंगर, फ़ारसगांव एवं भरंडा में पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त किए।

जानकारी के अनुसार, नारायणपुर पुलिस ने अवैध शराब और जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। तीन अलग-अलग थानों में छापेमारी कर 2 आरोपियों से अवैध शराब और 5 आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया। थाना छोटे डोंगर पुलिस को अवैध शराब बिक्री की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई की गई। दबिश के दौरान आरोपी निरंजन पाल पिता चिंता हरण पाल, उम्र 74 वर्ष, निवासी छोटे डोंगर को पकड़ा गया। आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई। कुल 238 नग अवैध शराब जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया।

इसी क्रम में थाना फ़ारसगांव क्षेत्र में विक्की ढाबा में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर दबिश दी गई। जहां से आरोपी प्रकाश कुलदीप पिता गुड़िया राम कुलदीप, उम्र 35 वर्ष, निवासी फ़ारसगांव को पकड़ा गया। जिसके पास  मूड ऑफ़ (375 ML) 06 नग, बीयर 04 नग, कुल 10 नग अवैध शराब जब्त की गई। जिसके बाद आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 अ (1) के तहत कार्रवाई की गई

Narayanpur News: वहीं थाना भरंडा क्षेत्र में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 05 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। जुआ खेलते समय आरोपियों से 3000₹ नगद रकम और ताशपत्ते जब्त कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close