[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देश

Bihar Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, बंद घर में मिली महिला की सिर कटी लाश, नजारा देख उड़े लोगों के होश

दरभंगा। Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। वाजिदपुर थाना क्षेत्र के जैतुका गांव में एक विवाहिता की निर्मम हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह जब घर के भीतर से एक मासूम बच्चे के रोने और मदद के लिए पुकारने की आवाज सुनाई दी, तब ग्रामीणों ने घर का दरवाजा खोला। अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। कमरे में महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा था। घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद था, जबकि महिला का नाबालिग बेटा अंदर ही मौजूद था। घटना के बाद से महिला का पति लापता है, जिसके चलते पुलिस उसे तलाशने में जुट गई है।

West Bengal Police News: धन कुबेर निकला बस ड्राइवर, घर से मिला 15 किलो सोना और 29 करोड़ कैश, खजाना देख अधिकारियों के भी उड़ गए होश

बच्चे की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीण

स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह काफी देर तक बच्चे के रोने की आवाज आती रही। पड़ोसियों ने जब घर के बाहर पहुंचकर देखा तो दरवाजा बाहर से बंद था। कुंडी खोलकर अंदर प्रवेश करने पर महिला मृत अवस्था में मिली। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

घटनास्थल से मिले अहम साक्ष्य

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान घटनास्थल से खून से सने टेंगारी और हंसिया बरामद किए गए, जिन्हें जब्त कर वैज्ञानिक परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

पति पर संदेह, पुलिस कर रही तलाश

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना से एक दिन पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वारदात के बाद से पति रामसुफल चौपाल का कोई पता नहीं चल सका है, जिससे उस पर संदेह गहरा गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।

मायके पक्ष ने उठाए सवाल

मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि घटना के बाद पति का गायब होना कई सवाल खड़े करता है।

Raipur News: अब ऑनलाइन अटेंडेंस के आधार पर मिलेगा शिक्षकों का वेतन, डीपीआई के निर्देश से बढ़ा विवाद

हर पहलू से जांच जारी

Bihar Crime News: पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फरार पति की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close