[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

Ludhiana jahrili Gas: काल बनी जहरीली गैस, फैक्ट्री में गैस रिसाव से पिता-पुत्र समेत 3 मजदूरों की मौत, कई लोगों की हालत गंभीर

लुधियाना। Ludhiana jahrili Gas: पंजाब के लुधियाना शहर में चीमा चौक के पास इंडस्ट्रियल ‘ए’ ब्लॉक में स्थित एक मशीन टूल फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक होने से बड़ा हादसा हो गया। रविवार देर रात करीब 2:30 बजे काम के दौरान फैक्ट्री के अंदर मौजूद कई कर्मचारी गैस की चपेट में आ गए, जिससे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। प्रभावित मजदूरों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि कई मजदूर की हालत गंभीर बताई गई।

Read More: CG News: सरकार की नीतियों से निखर रही वनांचल की खेल प्रतिभाएं, राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों से बैगा बच्चों को मिल रहे तैराकी के गुर 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गगन नगर इलाके में स्थित एक टूल निर्माण फैक्ट्री में रात के समय काम चल रहा था। इसी दौरान परिसर में किसी जहरीले पदार्थ या गैस का रिसाव होने लगा। कुछ ही देर में वहां मौजूद श्रमिकों को सांस लेने में परेशानी और चक्कर आने जैसी शिकायतें होने लगीं, जिसके बाद कई लोग बेहोश हो गए।

मृतकों में गैसपुरा क्षेत्र के रहने वाले मान सिंह और उनके बेटे अमित शामिल हैं। तीसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। हादसे में अन्य श्रमिक भी प्रभावित हुए हैं, जिनका उपचार जारी है। मृतक मान सिंह की बेटी रेनू ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके पिता को रात में काम के लिए बुलाया गया था। गैस रिसाव की घटना के बाद फैक्ट्री संचालक घायलों को अस्पताल तो ले गए, लेकिन परिवारों को इसकी जानकारी नहीं दी गई।

Read More: JEE Advanced Result 2026: जेईई एडवांस का रिजल्ट जारी, बिहार के शुभम कुमार ने मारी बाजी, 1 लाख से भी ज्यादा स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा 

Ludhiana jahrili Gas: रेनू के अनुसार, जब सुबह उनके पिता घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग उनकी तलाश में फैक्ट्री पहुंचे। वहां उन्हें घटना के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि मान सिंह और उनके बेटे अमित की मौत हो चुकी है। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गैस रिसाव के कारणों का पता लगाया जा रहा है। साथ ही फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों के पालन की भी जांच की जा रही है।

य़ह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close