[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

LPG Rule Change: बदलने वाले हैं गैस सिलेंडर के रूल, अब बिना OTP नहीं मिलेगी डिलीवरी, बुकिंग से पहले जान लें ये नियम

नई दिल्ली। LPG Rule Change: वैसे तो हर महीने की पहली तारीख को देशभर में कई तरह के बदलाव होते हैं जिसमें गैस सिलेंडर से लेकर क्रेडिट-डेबिट कार्ड, आधारा और पैन कार्ड, बैंक अकाउंट तक कई चीजें शामिल होते हैं। वहीं इस बीच  1 मई से देशभर में सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। तीन प्रमुख तेल विपणन कंपनियां (Oil Marketing Companies) इंडियन ऑयल (Indane), भारत पेट्रोलियम (Bharat Gas) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP Gas) सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी (Cylinder Booking and Delivery) की प्रक्रिया में बड़े बदलाव लागू करने जा रही हैं।

Read More: SCO Meeting: ‘आतंकवाद का न कोई देश होता है, न कोई धर्म होता है’, SCO की बैठक में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 

बता दें कि, इस बदलाव के तहत अब 1 मई से ‘डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड’ (DAC) अनिवार्य कर दिया जाएगा। यानी की अब ग्राहक गैस बुक या रसीद दिखाकर सिलेंडर नहीं ले पाएंगे। मतलब की गैस सिलेंडर बुक करते वक्त आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, जिसे डिलीवरी के समय बताना जरूरी होगा। तभी आपको सिलेंडर मिलेगा। इसका उद्देश्य गैस की कालाबाजारी और अवैध व्यावसायिक उपयोग को रोकना है।

Read More: CG Cabinet Meeting: सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू, विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर होगी चर्चा

LPG Rule Change: इसके अलावा, सिलेंडर बुकिंग के बीच की न्यूनतम अवधि भी बढ़ा दी गई है। अब शहरों में दूसरी बुकिंग के लिए 25 दिन का इंतजार करना होगा, जो पहले 21 दिन था। वहीं ग्रामीण इलाकों में यह अवधि बढ़ाकर 45 दिन कर दी गई है। वहीं अगर तय समय से पहले बुकिंग करने पर सिस्टम खुद ही उसे रिजेक्ट कर देगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए आधार आधारित eKYC अनिवार्य कर दी गई है। जिन्होंने नहीं किया है उन्हें ये प्रक्रिया जल्द ही पूरी करनी होगी।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close