CG Cabinet Meeting: सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू, विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर होगी चर्चा

रायपुर। CG Cabinet Meeting: विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक शुरू हो गई है। बैठक नया रायपुर स्थित मंत्रालय में आयोजित की जा रही है, जिसमें सरकार के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा विशेष सत्र से ठीक पहले हो रही इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। कल प्रस्तावित विशेष सत्र को देखते हुए सरकार अपनी रणनीति और एजेंडे को अंतिम रूप दे सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में विभिन्न नीतिगत फैसलों, विकास कार्यों और प्रशासनिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जा सकता है। इसके अलावा नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भी कैबिनेट में चर्चा होने के संकेत हैं।
CG Cabinet Meeting: सरकार की इस बैठक पर प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इसमें लिए जाने वाले फैसले आगामी सत्र की दिशा तय कर सकते हैं।




