[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Congress Training Camp:प्रदेश कांग्रेस का 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर इस दिन से शुरू, नए जिला अध्यक्षों को मिलेगा संगठनात्मक प्रशिक्षण

रायपुर। Congress Training Camp: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को मजबूत बनाने और जिला स्तर के नेतृत्व को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 21 जून से 30 जून तक 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर अभनपुर स्थित एक रिसॉर्ट में आयोजित होगा, जिसमें हाल ही में नियुक्त किए गए जिला कांग्रेस अध्यक्ष शामिल होंगे।

Mini City Bus: रायपुर की सड़कों पर दौड़ेंगी 8 नई मिनी सिटी बसें, टाटीबंध से ISBT तक मिलेगा बेहतर परिवहन, सिर्फ इतना होगा किराया

कांग्रेस संगठन के सूत्रों के अनुसार प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य जिला अध्यक्षों को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना, संगठनात्मक कार्यप्रणाली की बेहतर समझ विकसित करना और पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक सक्रिय रूप से संचालित करने के लिए तैयार करना है।

शिविर के दौरान जिला अध्यक्षों को संगठन विस्तार, पार्टी की विचारधारा, जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय, नेतृत्व क्षमता विकास, संगठनात्मक अधिकार एवं जिम्मेदारियों सहित विभिन्न विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावी रणनीतियों को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

विशेष बात यह है कि इस प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शामिल होंगे। दोनों नेता जिला अध्यक्षों को संबोधित कर संगठन को मजबूत बनाने और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर मार्गदर्शन देंगे।

प्रदेश कांग्रेस का मानना है कि जिला अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। ऐसे में उन्हें प्रभावी नेतृत्व, संगठन संचालन और कार्यकर्ता समन्वय के लिए प्रशिक्षित करना आवश्यक है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि इस पहल से प्रदेश में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और गांव, वार्ड तथा बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों में तेजी आएगी।

CG Monsoon Update: प्रदेश में जल्द होगी मानसून की एंट्री, गर्मी की होगी विदाई, मौसम विभाग ने जारी किया आंधी-तूफान का अलर्ट

Congress Training Camp: राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावी तैयारियों को देखते हुए कांग्रेस का यह प्रशिक्षण शिविर संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है, जिससे कार्यकर्ताओं और नेतृत्व के बीच बेहतर तालमेल स्थापित होगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close