AAP MP In BJP: AAP के 7 सांसद BJP में शामिल, राज्य सभापति ने दी मंजूरी, जानें अब कितनी हुई राज्यसभा में BJP की संख्या
नई दिल्ली। AAP MP In BJP: बीते दिनों 24 अप्रैल को राघव चड्ढा, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता ने आप यानी आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने मिठाई खिलाकर AAP सांसदों का स्वागत किया था। जिससे की आप और अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा था। वहीं अब इन सांसदो को बीजेपी में शामिल होने के प्रस्ताव को राज्यसभा चेयरमैन ने मंजूरी दे दी है और बीजेपी की सांसदों की लिस्ट में इन 7 सांसदों के नाम भी शामिल किए गए हैं।
Read More: Post Office Investment Scheme: कम समय में चाहते हैं ज्यादा रिटर्न, तो जान लें पोस्ट ऑफिस की ये धांसू स्कीम, सिर्फ ब्याज से होगी लाखों की कमाई
बता दें कि, राज्यसभा में बीजेपी सांसदों की संख्या 106 थी जो की अब बढ़ कर 113 हो गई है। वहीं, आम आदमी पार्टी के सांसदों की संख्या 10 से घट कर 03 रह गई है। राघव चड्ढा ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि, उनके साथ AAP के 6 सांसद पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने प्रेस कॉन्फेंस कर कहा था कि, AAP को मैंने 15 सालों तक अपने खून से सींचा वह अपने मार्ग से हट गई है। अब यह देशहित के लिए नहीं बल्कि अपने निजी फायदों के लिए काम कर रही है। आप की पार्टी देशहित के लिए नहीं बल्कि अपने पर्सनल फायदे के लिए काम कर रही है।
Read More: 27 April Gold Silver Price: शादियों के सीजन में लगातार गिर रहे सोने-चांदी के दाम, जानें क्या है आज का ताजा भाव
AAP MP In BJP: वहीं इन सांसदों के बीजेपी में शामिल होने से आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने तीखा प्रहार करते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि, ये गैर कानूनी है। उन्होंने राघव चड्डा समेत 7 सांसदों की राज्यसभा सदस्यता रद्द करने की मांग करते हुए राघव चड्डा को गद्दा बताया था। बताया जा रहा है कि पंजाब के कई बड़े नेता भी राघव चड्ढा के संपर्क में हैं, जो पार्टी छोड़ना चाहते हैं।
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता, जो 24 अप्रैल को AAP छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे, अब भाजपा के 113 राज्यसभा सांसदों में शामिल हैं। pic.twitter.com/npbNu2kNZq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 27, 2026




