[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़युथ अड्डारायपुर

Geminai GT: रायपुर से AI सेक्टर में बड़ा इनोवेशन, पूर्व प्रोफेसर ने बनाई ‘जेमिनाई GT’, ChatGPT और Gemini को टक्कर देने का दावा

रायपुर। Geminai GT: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पूर्व प्रोफेसर गौरव तिवारी ने “जेमिनाई GT” नाम का एक नया AI प्लेटफॉर्म तैयार करने का दावा किया है। उनका कहना है कि यह AI सिस्टम कई मामलों में ChatGPT और Google Gemini जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स को टक्कर दे सकता है। इस AI की सबसे खास बात इसकी 8K हाई-क्वालिटी इमेज जनरेशन क्षमता बताई जा रही है।

Read More: CG Weather News: नौतपे की तपिश के बीच बदलेगा मौसम, जताई गई हल्की बारिश की संभावना, गर्मी से मिलेगी राहत 

बता दें कि, प्रोफेसर का दावा है कि यह प्लेटफॉर्म  12 से ज्यादा भाषाओं में कंटेंट तैयार करने में सक्षम है, जिससे भारतीय यूजर्स को खास फायदा मिल सकता है। इस AI प्लेटफॉर्म को तैयार करने में करीब 2 साल का समय लगा। फिलहाल यह प्लेटफॉर्म बीटा फेज में है और शुरुआती ट्रायल के दौरान करीब 30 हजार यूजर्स ने इसका इस्तेमाल किया। हालांकि अचानक बढ़े सर्वर लोड के कारण इसे अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा।

8K इमेज जनरेशन और एडवांस फीचर्स का दावा

“Geminai GT” की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8K हाई-क्वालिटी इमेज जनरेशन क्षमता बताई जा रही है। दावा किया गया है कि यह AI प्लेटफॉर्म सिर्फ टेक्स्ट आधारित जवाब ही नहीं देगा, बल्कि कई एडवांस डिजिटल टास्क भी पूरा कर सकेगा।

प्लेटफॉर्म के प्रमुख फीचर्स में शामिल हैं—

  • 8K हाई-क्वालिटी इमेज जनरेशन
  • वेबसाइट डिजाइनिंग
  • मोबाइल ऐप डेवलपमेंट
  • वीडियो और फोटो एन्हांसमेंट
  • एडवांस 3D डिजाइनिंग
  • मल्टी-लैंग्वेज कंटेंट क्रिएशन

रायपुर से ग्लोबल AI मार्केट तक पहुंचने का लक्ष्य

गौरव तिवारी का दावा है कि “Geminai GT” को भारतीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। उनका उद्देश्य रायपुर से एक ऐसा AI प्लेटफॉर्म तैयार करना है, जो भविष्य में ग्लोबल टेक मार्केट में अपनी पहचान बना सके। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में इस प्लेटफॉर्म को और ज्यादा मजबूत सर्वर और नई तकनीकों के साथ दोबारा लॉन्च किया जाएगा, ताकि बड़ी संख्या में यूजर्स इसका इस्तेमाल कर सकें।

Read More: CM Siddaramaiah Resignation: सिद्धारमैया ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, राज्यपाल के सचिव को सौंपा त्याग पत्र, जानें छोड़ा पद 

एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे

Geminai GT:  “Geminai GT” को लेकर एडिटरजी रिपोर्टर आशुतोष शर्मा ने गौरव तिवारी से खास बातचीत की। इंटरव्यू में उन्होंने AI प्लेटफॉर्म की तकनीक, इसकी क्षमताओं और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। फिलहाल “Geminai GT” को लेकर तकनीकी जगत में चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि, यह प्लेटफॉर्म आने वाले समय में अपने दावों पर कितना खरा उतरता है।

 

यह भी देखें

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close