CM Siddaramaiah Resignation: सिद्धारमैया ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, राज्यपाल के सचिव को सौंपा त्याग पत्र, जानें छोड़ा पद
बेंगलुरु। CM Siddaramaiah Resignation: कर्नाटक की राजनीति के लिए आज बहुत बड़ा दिन है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज राज्यपाल के विशेष सचिव प्रभु शंकर को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत, जो राज्य से बाहर हैं, आज रात लौट रहे हैं। वहीं राज्यपाल के लौटने के बाद उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाएगा। इसी के साथ ही अब डीके शिवकुमार का CM बनना लगभग तय माना जा रहा है।
Read More: CG Police Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, TI समेत 11 पुलिसकर्मियों का तबादला, यहां देखें लिस्ट
बता दें कि, सीएम ने आज सुबह अपने आवास में मंत्रियों के साथ हुई ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद अपने इस्तीफा देने का ऐलान किया था। सूत्रों के मुताबिक, इस्तीफे के लिए उन्होंने कुछ शर्तें आलाकमान के सामने रखी हैं. इसमें उनके बेटे को कैबिनेट मंत्री बनाया जाना शामिल है।
Read More: Patna Boat Capsize: बरगी डैम के बाद यहां बड़ा हादसा, नदी में डूबी नाव, इतने लोगों की मौत, मची चीख-पुकार
CM Siddaramaiah Resignation: इस्तीफे को लेकर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि, “हाई कमान के पहले ही इस्तीफ़ा देने के लिए कहने के बाद, मैंने आज अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है। मुझे पूरा भरोसा है कि जब राज्यपाल आएंगे, तो वे इसे स्वीकार कर लेंगे, क्योंकि यह संविधान के अनुसार ही किया जाना है। हमारे पास पूर्ण बहुमत है। इसलिए, यह संवैधानिक है कि मुख्यमंत्री को (सरकार बनाने की) अनुमति दी जाए। मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का तहे दिल से आभार व्यक्त करना चाहूंगा, जिन्होंने मुझे यह अवसर प्रदान किया।”




