Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़

 CG के इस स्कूल में बच्चों से करवाया जा रहा झाड़ू-पोछा, शिकायत के बाद प्रशासन ने शुरू की जांच

 

धमतरी: जिले के सरबदा प्राथमिक शाला से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बच्चों से झाड़ू और पोछा लगवाया जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है।

जानकारी के मुताबिक, सरबदा प्राथमिक व माध्यमिक शाला में दो सफाई कर्मचारी पदस्थ हैं, लेकिन स्कूल परिसर की सफाई का जिम्मा बच्चों पर डाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि सफाई कर्मियों ने बच्चों की ‘पाली’ बना दी है, जिसके तहत बच्चे स्कूल पहुंचते ही झाड़ू और पोछा लगाते हैं।

READ MORE : GST में छत्तीसगढ़ अव्वल : सीएम साय ने जीएसटी में कर चोरी रोकने और राजस्व बढ़ाने के दिए सख्त निर्देश

स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि सफाई कर्मी स्कूल में मौजूद रहते हुए भी अपनी जिम्मेदारी से भागते हैं, और बच्चों से काम करवाते हैं।

जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE : राजनीति में “आदिवासी” या आदिवासियों पर राजनीति? छत्तीसगढ़ में फिर गरमाई सियासत

यह मामला एक बार फिर से सरकारी स्कूलों में बुनियादी व्यवस्थाओं की लचर स्थिति और प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है, जहां शिक्षा पाने आए मासूम बच्चों से मजदूरी करवाई जा रही है।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close