छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्ग
जिले में फिर चाकूबाजी की घटना से मचा हड़कंप, शराब के पैसे नहीं देने पर युवक पर किया धारदार चाकू से वार
दुर्ग। Durg Chakubaji: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। यहां शराब पीने के लिए पैसा मांगने पर हुए विवाद चाकू बाजी की घटना में बदल गया। तीन आरोपियों ने एक युवक को चाकू मार दिया। जिससे की युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
दरअसल, यह पूरा मामला दुर्ग के धनोरा दारू भट्टी का है। यहां अंकुश कुमार नामक व्यक्ति अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था, तभी तीन युवक – सागर, रितेंद्र और दिनेश वहां पहुंचे और अंकुश से पैसे की मांग की। जब अंकुश के इनकार किया तो विवाद हो गया जिसके बाद तीनों आरोपियों ने अंकुश पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। जिससे की अंकुश को गंभीर चोटें आई।
Durg Chakubaji: वहीं चाकूबाजी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अंकुश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। इस मामले में पदमनाभपुर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्त किया और आगे की जांच शुरू की।
Advertisement




