Raipur Crime News: रिश्तों का कत्ल, पहले पिलाई शराब फिर चापड़ मारकर जीजा ने साले को उतारा मौत के घाट, जानें वजह
रायपुर। Raipur Crime News: राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक जीजा ने अपने ही साले की चापड़ मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी जीजा (Raipur Crime News) को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, मजदूर नगर निवासी गिरधर के घर में उसका जीजा प्रकाश साहू पिछले तीन वर्षों से रह रहा था। दोनों के बीच अक्सर शराब पीने के बाद विवाद होता रहता था।
Read More: Janjgir Chaupal Murder Update: सुलझ गई जांजगीर में हुए चौपल मर्डर की गुत्थी, पिता-पुत्र ने ही निकले हत्यारे, वजह जान पुलिस भी रह गई दंग
Jija-sala Muder
बताया जा रहा है कि मृतक गिरधर शराब के नशे में अक्सर अपने जीजा को गालियां देता था, जिससे दोनों के बीच तनाव बना रहता था।बीती रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी प्रकाश साहू अपने साले गिरधर को साथ लेकर शराब पीने गया। शराब पीने के दौरान दोनों के बीच फिर कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान गुस्से में आकर प्रकाश साहू ने अपने पास रखे चापड़ (Raipur Crime News) से गिरधर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से गिरधर की मौके पर ही मौत हो गई।
Read More: Kerala CM Name Announcement: वीडी सतीशन होंगे केरलम के नए मुख्यमंत्री, चुनाव के नतीजे आने के 10 दिन बाद पार्टी ने किया नाम का ऐलान
Raipur Crime News: हैरानी का बात तो ये है की हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद ही डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी प्रकाश साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने हत्या की बात कबूल कर ली। मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मजदूर नगर इलाके में दहशत का माहौल है।




