Ex CM भूपेश बघेल का पुलिस प्रशासन पर बड़ा बयान,कहा हमारी भी सरकार आएगी,याद रखेंगे

प्रविंस मनहर/रायपुर – छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस प्रशासन को लेकर बड़ा बयान दिया है। भूपेश बघेल ने टीआई से लेकर एसपी और आईजी स्तर के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार आती-जाती रहती है,लेकिन सब याद रखा जाएगा। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पुलिस प्रशासन पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। बघेल ने कहा कि सरकारें बदलती रहती हैं और कांग्रेस की भी सरकार आएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि टीआई समझ लें,एसपी और आईजी भी समझ लें सबका हिसाब रखा जाएगा। भूपेश बघेल के इस बयान को लेकर अब राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। भाजपा इसे पुलिस प्रशासन को धमकाने वाला बयान बता रही है,वहीं कांग्रेस इसे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने वाला बयान बता रही है।




