[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

West Bengal Repolling: पश्चिम बंगाल में15 पोलिंग बूथों पर पुनर्मतदान जारी, दोनों सीटों पर सुबह 9 बजे तक 16.23% तक हुई वोटिंग

West Bengal Repolling: पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे चरण का चुनाव होने के बाद आज फिर 15 बूथों पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है। यहां  EVM से छेड़छाड़ की जानकारी मिलने के बाद चुनाव आयोग ने साउथ परगना जिले की (West Bengal Repolling) मगराहाट वेस्ट और डायमंड हार्बर में दोबारा मतदान के आदेश दिए थे।

Read More: Extremely Severe Alert: मोबाइल पर अचानक सायरन बजने से देशभर में मची हलचल, क्या है ‘इमरजेंसी अलर्ट’, जानिए सच्चाई 

वहीं  मगराहाट वेस्ट के 11 और डायमंडमगराहाट पश्चिम सीट के चार बूथों पर सुबह 9 बजे तक 16.88% और डायमंड हार्बर सीट के 11 बूथों पर सुबह 9 बजे तक 15.83% मतदान हुआ है। इन दोनों सीटों का मिलाकर कुल औसत मतदान सुबह 9 बजे तक 16.23% दर्ज किया गया है। वहीं टीएमसी की नेता शशि पांजा ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान जानबूझकर अशांति फैलाने की कोशिश की, ताकि कई बूथों पर दोबारा मतदान कराया जा सके और पश्चिम बंगाल को बदनाम किया जा सके।

दूसरी ओर 29 अप्रैल को हुए दूसरे चरण के मतदान के दौरान काफी हंगामा और राजनीतिक विवाद देखने को मिला. बीजेपी ने आरोप लगाया कि ईवीएम में उनके उम्मीदवारों से जुड़े बटन को जानबूझकर टेप से ढक दिया गया था ताकि मतदाता उनके नाम न देख सकें।

Read More: Babu Khemani: ऑनलाइन सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, सट्टा सरगना बाबू खेमानी के भाई सहित 2 आरोपी गिरफ्तार 

West Bengal Repolling: बता दें कि, पश्चिम बंगाल में पुनर्मतदान के लिए दक्षिण 24 परगना जिले के मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह की बाधा को रोकने के लिए पोलिंग बूथों के पास रैपिड एक्शन फोर्स तैनात की गई है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close