Earthquake : गरियाबंद जिले में भूकंप के तेज झटके, देवभोग क्षेत्र में दहशत का माहौल
गरियाबंद। Earthquake : जिले के देवभोग क्षेत्र से चिंताजनक खबर सामने आई है, जहां बीते 36 घंटों के भीतर तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज दोपहर करीब 2:20 बजे फिर से धरती हिली, जिससे स्थानीय लोगों में डर और असमंजस की स्थिति बन गई।
इससे पहले बीती रात लगभग 7:20 बजे भी झटका महसूस किया गया था। लगातार हो रही इन हलचलों ने क्षेत्र में दहशत का माहौल बना दिया है। लोग घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों में समय बिताने लगे हैं और कई परिवार सतर्कता बरत रहे हैं।
Read More : Manipur Earthquake: इस राज्य में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग, रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई तीव्रता
Earthquake : जानकारी के अनुसार, कल आए झटके की तीव्रता लगभग 0.7 रिक्टर स्केल दर्ज की गई थी, जो भले ही कम मानी जाती है, लेकिन बार-बार झटके महसूस होना लोगों के लिए चिंता का कारण बन रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसे छोटे-छोटे झटके कभी-कभी भूगर्भीय हलचलों का संकेत होते हैं, इसलिए लगातार मॉनिटरिंग जरूरी होती है।
स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
Read More : Afghanistan Earthquake: भूकंप के तेज झटके से थर्राया अफगानिस्तान, अब तक 250 लोगों की मौत
Earthquake : लगातार झटकों के कारण क्षेत्र में भय का माहौल है, और लोग किसी बड़ी घटना की आशंका से चिंतित नजर आ रहे हैं। प्रशासन द्वारा जल्द ही विस्तृत जानकारी जारी किए जाने की संभावना है।




