Deepak Baij On Baba: दीपक बैज ने टीएस सिंहदेव को दी दिल्ली जाने की सलाह, बाबा बोले- ‘CM बन सकते हैं बैज’
रायपुर। Deepak Baij On Baba: प्रदेश की राजनीति में कई तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं। वहीं पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने टीएस सिंहदेव को लेकर नसीहत देते हुए दिल्ली से राजनीति करने की बता कही है।
Read More: Meerut News: मिठाई व्यापारी की संदिग्ध मौत, कार की पिछली सीट पर इस हाल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
दरअसल, मीडिया से चर्चा के दौरान दीपक बैज ने कहा कि टीएस सिंहदेव कांग्रेस के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में से एक हैं। उपमुख्यमंत्री रहे हैं, इंडियन नेशनल कांग्रेस कमेटी (ICC) के सदस्य भी हैं और तमिलनाडु-पांडुचेरी के ऑब्जर्वर रहे हैं। उन्हें जहां भी जिम्मेदारी मिलती है वे वहां जाते हैं और पूरी जिम्मेदारी से काम करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, बाबा साहब को दिल्ली में काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में युवा काम कर रहे हैं। प्रदेश में अब युवाओं को मौका मिलना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सभी नेताओं के साथ मिलकर बेहतर काम कर रही है और लगातार संगठन की मजबूती के लिए काम कर रही है।
Read More: Abhijeet Dipke Death Threat: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दिपके को मिली जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया में शेयर किया स्क्रीनशॉट
Deepak Baij On Baba: वहीं दीपक बैज के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएस सिंहदेव ने कहा कि,’मैं अभी भी युवा और पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसे निभाने के तैयार लिए हूँ। उन्होंने कहा कि, मैं अपने विधानसभा और प्रदेश में ही रह कर काम करना चाहता हूं। पूरे प्रदेश में लोगों से मुलाकात कर रहा हूँ इसकी जानकारी पार्टी को भी है। उन्होंने दीपक बैज को लेकर कहा कि, बैज युवा भविष्य में सीएम भी बन सकते हैं।




