[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Abhijeet Dipke Death Threat: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दिपके को मिली जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया में शेयर किया स्क्रीनशॉट

नई दिल्ली। Abhijeet Dipke Death Threat:  ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दिपके को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है। अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर कुछ व्हाट्सएप मैसेज के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया कि उन्हें अकाउंट बंद करने और चुप रहने के लिए धमकाया जा रहा है।

Read More: Chirayu Yojana: गरीब परिवारों के लिए वरदान बनी चिरायु योजना, निःशुल्क उपचार से बच्चों को मिला नया जीवन 

दिपके द्वारा साझा किए गए मैसेज में लिखा गया है, “अकाउंट बंद करने के पैसे ले लो, नहीं तो अमेरिका में भी मरवा देंगे।” एक अन्य मैसेज में धमकी देने वालों ने कहा, “हमारे पास तुम्हारा नंबर है। तुम्हारा घर ढूंढने में हमें ज्यादा समय नहीं लगेगा।” अभिजीत दिपके का आरोप है कि उनकी पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को हैक करने की भी कोशिश की जा रही है।

Read More: Lucknow Rape Case: डॉक्टर बना हैवान.. इलाज करवाने आई छात्रा को देख बिगड़ी नीयत, नशीला इंजेक्शन देकर किया दुष्कर्म 

Abhijeet Dipke Death Threat: उन्होंने दावा किया कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता के बाद डिजिटल हमले और निगरानी तेज हो गई है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इस मामले में पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं। वहीं सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अभिजीत दिपके की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। फिलहाल मामले को लेकर जांच और आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

 

.यह भी देखें

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close