[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Big Breaking:शराबी दूल्हे को ठुकराने वाली बेटी बनी पुलिस की महिला काउंसलर,साहस को मिला सम्मान

प्रविंस मनहर/रायपुर – जांजगीर-चांपा से महिला सशक्तिकरण और नशामुक्ति का एक प्रेरणादायक मामला सामने आया है। जिस युवती ने शादी के मंडप में शराब के नशे में पहुंचे दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया था, उसी साहसी बेटी को अब जांजगीर-चांपा पुलिस ने महिला काउंसलर की जिम्मेदारी सौंपी है। जांजगीर-चांपा जिले के थाना चांपा क्षेत्र के ग्राम कोसमंदा की एक युवती ने उस समय पूरे समाज के सामने मिसाल पेश की,जब उसने सिंदूर रस्म के दौरान दूल्हे को शराब के नशे में देखकर शादी से साफ इनकार कर दिया।

युवती के फैसले के बाद खोखरा गांव से आई बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। इस साहसिक कदम की पूरे प्रदेश में चर्चा हुई और लोगों ने युवती के आत्मसम्मान और हिम्मत की जमकर सराहना की। अब उसी साहसी बेटी को जांजगीर-चांपा पुलिस ने सम्मानित करते हुए परिवार परामर्श केंद्र, जांजगीर में महिला काउंसलर नियुक्त किया है। पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय ने कहा कि युवती का यह निर्णय नशामुक्त समाज की दिशा में एक मजबूत संदेश है और महिलाओं को अपने अधिकारों तथा आत्मसम्मान के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देता है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close