Raipur News: 40 साल बाद मां और बहन की तलाश में नीदरलैंड से आई बेटी, पुलिस ने वीडियो कॉल से कराया संपर्क
सऊदी अरब में पिता के साथ रहती थी सुनीता
जानकारी के मुताबिक, सुनीता ने अपने परिवार की तलाश के लिए रायपुर पुलिस कमिश्नर से मदद मांगी थी। उन्हें पता चला था कि उनकी मां और बहन कभी रायपुर में रहती थीं। इसके बाद पुलिस ने उपलब्ध जानकारी के आधार पर उनकी तलाश शुरू की। बताया गया कि, सुनीता अपने पिता के साथ सऊदी अरब में रहती थीं। करीब एक साल पहले उनके पिता का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनके पिता ने उन्हें जानकारी दी थी कि रायपुर में उनकी मां और बहन रहती हैं। पिता से मिली इसी जानकारी के आधार पर सुनीता अपने परिवार की तलाश में जुट गईं।
गुढ़ियारी से मुंबई तक पहुंची तलाश
जांच और खोजबीन के दौरान पता चला कि सुनीता की मां और बहन करीब 15 साल पहले रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में रहती थीं। बाद में वे मुंबई शिफ्ट हो गईं। काफी प्रयासों के बाद पुलिस को उनकी बहन का मोबाइल नंबर मिला, जिसके बाद वीडियो कॉल के जरिए दोनों बहनों की बातचीत कराई गई।
CM Visit:आज तीन जिलों के दौरे पर रहेंगे CM विष्णुदेव साय,विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
जल्द रायपुर आएंगी बहन, होगी मुलाकात
Raipur News: वीडियो कॉल पर बातचीत होने के बाद अब परिवार के सदस्यों की आमने-सामने मुलाकात की उम्मीद जगी है। जानकारी के अनुसार, सुनीता की बहन एक-दो दिन में मुंबई से रायपुर आ सकती हैं, जहां नीदरलैंड से आई सुनीता से उनकी मुलाकात होगी।




