[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: कैबिन में ‘कैश कलेक्शन’ का लेन-देन, ठेकेदार से पैसे लेते नजर आए CSPDCL के अधिकारी, रिश्वतखोरी का वीडियो वायरल

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित CSPDCL मुख्य अभियंता प्रोजेक्ट ऑफिस से कथित भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। कार्यपालन अभियंता मुरली मौर्या का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें वे कथित तौर पर एक ठेकेदार से पैसे लेते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह रकम काम दिलाने और बिल पास कराने के एवज में ली जा रही थी। हालांकि, इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Read More: Raipur Train Accident: दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रेन की चपेट में आए युवक का हाथ कटकर शरीर से हुआ अलग, दर्दनाक मंजर देख मची अफरा-तफरी 

बता दें कि, वायरल वीडियो में कथित तौर पर बिलासपुर की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी का ठेकेदार मुरली मौर्या के केबिन में पहुंचता है और नकदी सौंपता दिखाई दे रहा है। इसके बाद कुछ रकम ऑफिस में कार्यरत दो प्लेसमेंट कर्मचारियों और फिर एक अन्य अधिकारी तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है। सबसे हैरानी की बात यह है कि यह पूरा कथित लेनदेन ऑफिस के भीतर, चीफ इंजीनियर के कमरे से लगे केबिन में होता दिख रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म है। आरोप है कि, मौर्या ठेकेदारों और सप्लायरों से “फंड” के नाम पर वसूली करते हैं। यहां तक की चुनावी तैयारी और राजनीतिक पहुंच का हवाला देकर काम कराने की बातें भी सामने आ रही हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Read More: CG News:छत्तीसगढ़ के डॉक्टर दंपति ने बढ़ाया प्रदेश का मान,राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री से किया सम्मानित 

Raipur News: सूत्रों के मुताबिक, मुरली मौर्या पहले भी टेंडर अनियमितता के मामले में विवादों में रह चुके हैं। बावजूद इसके, विभाग में उनकी मजबूत पकड़ और अहम जिम्मेदारियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं। वायरल वीडियो के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर विभागीय स्तर पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? फिलहाल,मीडिया लगातार मुरली मौर्या से संपर्क की कोशिश कर रही है, लेकिन उनका मोबाइल बंद बताया जा रहा है। अब सबकी नजर विभागीय जांच और संभावित कार्रवाई पर टिकी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close