[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur News: जोन अध्यक्ष को हटाने पार्षदों ने खोला मोर्चा, अनावश्यक हस्तक्षेप और अवैध वसूली के लगाए आरोप

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: रायपुर नगर निगम में पिछले 15 दिनों से सियासी भूचाल मचा हुआ है। जोन 10 के 6 पार्षद एकजूट होकर जोन के अध्यक्ष सचिन मेघानी को हटाने के लिए लामबंद हो गए है। जोन 10 के सभी पार्षदों ने इसके लिए महापौर मीनल चौबे से 3 बार मुलाकात कर लिखित शिकायत दी है। वहीं भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर,सभापति सूर्यकांत राठौर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक को पक्ष देकर दो घंटे तक बैठक कर सचिन मेघानी को हटाने की मांग की है। महिला पार्षदों समेत सभी ने कहा की है की अगर सचिन मेघानी को जल्द हटाया नहीं जाता है तो वे नगर निगम जोन 10 में तालाबंदी कर घरने पर बैठ जाएंगे।

Read More: Pinarayi Vijayan House ED Raid: पूर्व सीएम के घर ईडी की रेड, 10 ठिकानों पर मारा छापा, छापेमारी से भड़के कार्यकर्ताओं ने टीम पर किया हमला 

अनावश्यक हस्तक्षेप के लगे आरोप

पार्षदों ने सचिन मेघानी पर आरोप लगाया है कि, वे जबरदस्ती दूसरे के वार्ड के कार्यों में हस्तक्षेप कर रहे हैं। पार्षदों ने सभी नेताओं के नाम पत्र लिखकर कहा कि, हमारे रायपुर नगर निगम के अन्तर्गत जोन 10 के जोन अध्यक्ष सचिन मेघानीको कार्य में अनिमित्ता के कारण एवं लगातार दूसरे वार्डो के कार्यों मे हस्तक्षेप के कारण वार्ड के अन्य पार्षदो से आपसी समाजस्य नही हो पा रहा जिससे जोन 10 के समस्त पार्षदगण जोन अध्यक्ष को पद से हटाना चाहते है पार्षदगण उनसे असंतुष्ट हैं। अतः माननीय महोदय से जोन के समस्त पाषदंगणो की ओर से निवेदन है कि हमारे मांग को ध्यान में रखते हुये तुरंत जोन अध्यक्ष को हटाये जाने की कार्यवाही करें।

Read More:  भूपेश बघेल ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य को दी चुनौती, कहा-‘अगर वे खुद को बड़ा ज्ञानी मानते हैं तो…’ RSS पर भी साधा निशाना 

अवैध वसूली के लिए घूमता है लड़कों का गैंग

पार्षदों ने सचिन मेघानी पर अवैध निर्माण को संरक्षण देना, निर्माणाधीन कार्यों और अवैध कब्जे को लेकर वसूली करना, कार्यवाही न होने देना समेत कई गंभीर आरोप लगाए है। पार्षदों का कहना है की जोन अध्यक्ष के कारण अवैध कब्जों, अवैध गुमठियों और अवैध निर्माण में कार्यवाही नहीं हो पाती। पार्षदों ने बीते दिनों निगम द्वारा एक अवैध अस्पताल पर कार्रवाई करने गई टीम को रोकने वाले मामले का हवाला देकर कहा है की बोरियाकला में कमल विहार के पहले गजराज तालाब के पास नगर निगम की टीम 35 हजार वर्ग फीट में बने पुष्पकर परिवार के अवैध अस्पताल को तोड़ने गई थी। कार्रवाई शुरु हो गई थी लेकिन जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी ने वहां पहुंचकर हंगामा शुर कर दिया। कार्रवाई रुकवा दी और टीम को बिना कार्रवाई लौटना पड़ा।

तालाबंदी और इस्तीफे की चेतावनी

पार्षदों ने महापौर, जिला अध्यक्ष, सभापति सभी को कहा कै की वे अपने वार्ड में जोन अध्यक्ष के हस्पक्षेप से बहुत ज्यादा परेशान हैं। अगर जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी को हटाया नहीं जाता है तो वे सभी जोन में तालाबंदी कर जोन में ही धरने पर बैठ जाएंगे। अगर जरुरत पड़ी तो और बड़ा कदम उठाने से नहीं हिचकेंगे।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के खास हैं मेघानी

सचिन मेघानी ने निगम के पार्षद चुनाव के साथ ही अपने जीवन का पहला चुनाव लड़ा है। मेघानी सांसद बृजमोहन अग्रवाल के खास बताए जाते हैं। टिकट मिलने के पीछे भी वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल का ही आर्शीवाद है। मेघानी को लेकर पार्षद लंबे समय से शिकायत कर रहे हैं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के खास होने के कारण सचिन मेघानी पर अभी तक कार्रवाई नहीं होने की आशंका जताई जा रही है।

आरोप निराधार संगठन का है मामला

Raipur News: सचिन मेघानी ने आरोपों को निराधार बताते हुए पार्षदों की कार्यशैली पर ही सवाल उठाया है। हटाए जाने की मांग को लेकर सचिन ने ह कहा की यह सब संगठन का मामला है, वो इस मामले में कुछ नहीं कहेंगे।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close