Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

गृहमंत्री विजय शर्मा के निवास पहुंचे CAF भर्ती के अभ्यर्थी, अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

रायपुर। Raipur News: CAF भर्ती परीक्षा को लेकर एक बार फिर अभ्यर्थियों का आक्रोश सामने आया है। CAF भर्ती के वेटिंग लिस्ट में शामिल अभ्यर्थी आज गृहमंत्री विजय शर्मा के निवास पहुंचे और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

बता दें कि, अभ्यर्थियों का कहना है कि वर्ष 2018 में CAF की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसमें कुल 1786 पद शामिल थे। वहीं वर्ष 2019 में मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति दे दी गई, लेकिन वेटिंग लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को अब तक जॉइनिंग नहीं मिल पाई है।

Raipur News:वहीं इस पूरे मामले पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, यह चयन कांग्रेस शासनकाल में ही पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन उस समय इसे लंबित रखा गया। उन्होंने कहा कि, अभ्यर्थियों की समस्या को गंभीरता से लिया जा रहा है और इस विषय पर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की जाएगी।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close