Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Raipur Spa centers: स्पा सेंटरों में भगवान गौतम बुद्ध के चित्रों पर विवाद, बौद्ध महासभा ने जताई आपत्ति

रायपुर। Raipur Spa centers:  राजधानी रायपुर में स्पा और मसाज सेंटरों के प्रचार-प्रसार में भगवान गौतम बुद्ध के चित्रों के इस्तेमाल को लेकर विवाद सामने आया है। भारतीय बौद्ध महासभा ने इस मामले पर आपत्ति जताते हुए आजाद चौक थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

CG NEWS:कोल लेवी केस में EOW की अंतिम चार्जशीट आज,देवेंद्र यादव समेत 9 आरोपियों की विशेष कोर्ट में पेशी

स्पा सेंटर के पोस्टर को लेकर जताई आपत्ति

मामला समता कॉलोनी स्थित एक स्पा सेंटर के बाहर लगाए गए पोस्टर से जुड़ा है। महासभा के मुताबिक, पोस्टर में भगवान गौतम बुद्ध का छायाचित्र लगाया गया था और उसके साथ एक व्यक्ति के मसाज कराने की तस्वीर भी दिखाई गई थी। भारतीय बौद्ध महासभा ने इस तरह भगवान बुद्ध के चित्र और बौद्ध प्रतीकों के इस्तेमाल को लेकर आपत्ति जताई। महासभा का कहना है कि धार्मिक और श्रद्धा से जुड़े प्रतीकों का उपयोग सम्मानजनक और उचित संदर्भ में ही किया जाना चाहिए।

स्पा और मसाज सेंटरों की जांच की मांग

महासभा ने पुलिस को सौंपे ज्ञापन में केवल संबंधित स्पा सेंटर ही नहीं, बल्कि शहर के अन्य स्पा और मसाज सेंटरों में लगाए गए ऐसे पोस्टरों और चित्रों की भी जांच करने की मांग की है। महासभा की ओर से कहा गया कि भगवान बुद्ध के चित्रों का व्यावसायिक प्रचार या ऐसे संदर्भों में इस्तेमाल नहीं होना चाहिए, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हों।

थाना प्रभारी ने लिया तत्काल संज्ञान

मामले में आजाद चौक थाना प्रभारी अर्चना धुरंधर ने तत्काल संज्ञान लिया। पुलिस ने संबंधित स्पा सेंटर के संचालक को थाने बुलाकर मामले को लेकर पूछताछ की। पुलिस की ओर से स्पा सेंटर संचालक को विवादित पोस्टर तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद मामले को लेकर आगे की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है।

Raipur News: IED ब्लास्ट पीड़ित ग्रामीणों को सरकार देगी मदद, मुफ्त मिलेंगे कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण

पुलिस की कार्रवाई पर महासभा ने जताया आभार

Raipur Spa centers: भारतीय बौद्ध महासभा ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर आभार जताया है। महासभा ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध के चित्र और बौद्ध प्रतीकों का इस्तेमाल सम्मानजनक संदर्भ में ही किया जाना चाहिए और इस तरह के मामलों में प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल पुलिस ने संबंधित पोस्टर हटाने के निर्देश दिए हैं और मामले में स्पा सेंटर संचालक से पूछताछ की गई है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close