Alka Lamba In Raipur: कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा पहुंची राजीव भवन, महिला आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा
रायपुर। Alka Lamba In Raipur: महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा गुरुवार को रायपुर स्थित राजीव भवन पहुंचीं, जहां उन्होंने महिला कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की नेता और कार्यकर्ता शामिल हुईं। बैठक में महिला कांग्रेस की छत्तीसगढ़ कार्यकारी अध्यक्ष संगीता सिन्हा सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों और महिला अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।
महिला आरक्षण पर बनेगी रणनीति
सूत्रों के अनुसार बैठक में महिला आरक्षण, महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और उनके अधिकारों से जुड़े विभिन्न विषय प्रमुख रूप से चर्चा में रहे। महिला कांग्रेस आगामी दिनों में महिला आरक्षण को लेकर व्यापक अभियान और जनआंदोलन शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसे लेकर संगठनात्मक रणनीति तैयार की जा रही है।
कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार का संदेश
बैठक के दौरान महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने के लिए संगठन लगातार काम कर रहा है।
Aadhaar Update : अब घर बैठे बदल सकेंगे आधार में मोबाइल नंबर, UIDAI ने लॉन्च किया नया तरीका
कल प्रशिक्षण शिविर में लेंगी सत्र
Alka Lamba In Raipur: अलका लांबा रायपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार को आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भी शामिल होंगी। इस शिविर में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों और संगठन के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन दिया जाएगा। महिला कांग्रेस की इस महत्वपूर्ण बैठक को आगामी राजनीतिक गतिविधियों और महिला मुद्दों पर पार्टी की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।




