वेदांता पावर प्लांट हादसे पर कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश, 8 बिन्दुओ पर होगी जांच

प्रविंस मनहर/रायपुर – सक्ति जिले के वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं। कलेक्टर अमृत विकास टोपनो ने अनुविभागीय अधिकारी डभरा को जाँच अधिकारी नियुक्त किया हैं इस हादसे में 12 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि दो दर्जन से अधिक मजदूर घायल हुए हैं। बता दे की सक्ति जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए इस बड़े हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।
घटना के बाद जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आया और कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर अमृत विकास टोपनो के द्वारा आठ प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत जांच की जाएगी। इसमें हादसे के कारणों,सुरक्षा मानकों के पालन, जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका और लापरवाही जैसे पहलुओं को शामिल किया गया है। जांच पूरी कर 30 दिनों में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।




