Droupadi Murmu To Visit Bastar: सीएम साय ने दिया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बस्तर आने का आमंत्रण, बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में होंगी शामिल
रायपुर। Droupadi Murmu To Visit Bastar: छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल में अक्टूबर महीने में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू होने की जानकारी सामने आई है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति जगदलपुर में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली में मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति को बस्तर आने का निमंत्रण दिया था।
Who’s Ashish Kumar Tikriha: जानिए कौन है IAS आशीष टिकरिहा, जिन्हें मिली जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी
23 अक्टूबर को होगा मुरिया दरबार
जानकारी के मुताबिक बस्तर दशहरा के प्रमुख आयोजनों में शामिल मुरिया दरबार का आयोजन 23 अक्टूबर को जगदलपुर में प्रस्तावित है। इसी कार्यक्रम में राष्ट्रपति की संभावित मौजूदगी को लेकर चर्चा है। हालांकि राष्ट्रपति के दौरे का अंतिम आधिकारिक कार्यक्रम और विस्तृत प्रोटोकॉल जारी होना बाकी है।
CM साय ने दिया था बस्तर आने का न्योता
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात के दौरान उन्हें बस्तर दशहरा में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। इसके बाद अक्टूबर में राष्ट्रपति के बस्तर दौरे की संभावना सामने आई है। राष्ट्रपति का बस्तर से पहले भी जुड़ाव रहा है। फरवरी 2026 में उन्होंने जगदलपुर में बस्तर पंडुम 2026 का उद्घाटन किया था। उस अवसर पर उन्होंने बस्तर की जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक विरासत को देश की महत्वपूर्ण सांस्कृतिक धरोहरों में बताया था।
बस्तर दशहरा की सांस्कृतिक पहचान
बस्तर दशहरा केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र की सदियों पुरानी जनजातीय परंपराओं और सामुदायिक आस्था से जुड़ा उत्सव है। राष्ट्रपति मुर्मु ने भी अपने फरवरी के जगदलपुर संबोधन में मां दंतेश्वरी को समर्पित बस्तर दशहरा को जनजातीय संस्कृति और भाईचारे का अनूठा उदाहरण बताया था। मुरिया दरबार बस्तर दशहरा के महत्वपूर्ण पड़ावों में माना जाता है, जहां परंपरागत रूप से क्षेत्र के सामाजिक प्रतिनिधियों और समुदायों से जुड़े विषयों पर संवाद की परंपरा रही है।
CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की अहम बैठक कल, DA और CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति पर हो सकती है चर्चा
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर बढ़ेगी तैयारियां
Droupadi Murmu To Visit Bastar: यदि प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति का बस्तर दौरा तय होता है, तो जगदलपुर में सुरक्षा, प्रोटोकॉल और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो सकती हैं। राष्ट्रपति के कार्यक्रम का अंतिम कार्यक्रम जारी होने के बाद दौरे की विस्तृत जानकारी सामने आएगी। गौरतलब है कि जुलाई 2026 में राष्ट्रपति भवन में बस्तर के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान भी राष्ट्रपति ने बस्तर की सांस्कृतिक पहचान, जनजातीय परंपराओं और विकास यात्रा का उल्लेख किया था। उन्होंने कहा था कि बस्तर पंडुम जैसे आयोजन युवाओं को अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।




