[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG NEWS:राज्य स्तरीय बुनकर सम्मेलन में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,स्वदेशी प्रदर्शनी का करेंगे शुभारंभ

प्रविंस मनहर/रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वे ग्रामोद्योग विभाग की ओर से आयोजित स्वदेशी प्रदर्शनी का भी शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए बुनकरों और हस्तशिल्प से जुड़े लोगों की मौजूदगी रहेगी। राजधानी रायपुर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (डीडीयू) ऑडिटोरियम में आज सुबह 11:30 बजे प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे ग्रामोद्योग विभाग द्वारा आयोजित स्वदेशी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और बुनकरों तथा कारीगरों से संवाद भी करेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य प्रदेश के बुनकरों को प्रोत्साहित करना,उनके उत्पादों को बढ़ावा देना और स्वदेशी एवं स्थानीय उद्योगों को नई पहचान दिलाना है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close