[t4b-ticker]
Advertisement
गरियाबंदछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Chingra Pagar Waterfall: चिंगरा पगार वॉटरफॉल में बवाल, दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, वाहनों में की गई तोड़फोड़

गरियाबंद। Chingra Pagar Waterfall:  गरियाबंद जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल चिंगरापगार वाटरफॉल में रविवार को पार्किंग को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हो गया। विवाद के बाद स्थानीय समिति के युवकों ने मारपीट का आरोप लगाया, जबकि नाराज़ ग्रामीणों ने दूसरे पक्ष के वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए 5 युवकों को हिरासत में लिया है।

CG Assembly Monsoon Session: निधन उल्लेख से शुरू होगी आज के सत्र की शुरूआत, सीएम साय समेत ये मंत्री देंगे सवालों के जवाब

जानकारी के मुताबिक, दुर्ग से कुछ युवक चिंगरापगार वाटरफॉल घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान पार्किंग को लेकर उनका स्थानीय समिति के सदस्यों से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़कर हंगामे और मारपीट तक पहुंच गई। स्थानीय समिति के युवकों का आरोप है कि बाहरी युवकों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें धमकाया।

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि दुर्ग से आए युवक नशे की हालत में थे और लगातार बहस कर रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, वाटरफॉल का प्रवेश समय शाम 3 बजे तक निर्धारित है, लेकिन इसके बाद भी युवक जबरन अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। मना करने पर विवाद शुरू हो गया।

CG Assembly Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू, 8 संसोधन विधेयक सदन में होंगे पेश

Chingra Pagar Waterfall:  घटना से नाराज़ ग्रामीणों ने युवकों के वाहन में तोड़फोड़ कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। फिलहाल पुलिस ने 5 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close