स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही ने ली मासूम की जान, बिना ऑक्सीजन लगाए बच्ची को किया रेफर, बीच रास्ते में तोड़ा दम
बलरामपुर। Balrampur News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है। जहां स्टाफ नर्सरी की लापरवाही से एक तीन माह की मासूम की मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि, यह पूरा मामला बलरामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में पिंडरा गांव का हैं। यहां रहने वाली तीन महीने की एक बच्ची जो निमोनिया से पीड़ित थी, जिसे डॉक्टर ने अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया था। डॉक्टर ने ऑक्सीजन के साथ रेफर पर्ची बनाई थी, लेकिन स्टाफ नर्स ने बच्ची को ऑक्सीजन नहीं लगाया अम्बिकापुर पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही दम तोड़ गई।
Balrampur News: वहीं इस मामले में परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने लापरवाही बरतने वाले दो स्टाफ नर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है ।



