[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्स

मुख्यमंत्री की बस्तर में जन चौपाल, नानगुर को तहसील बनाने की घोषणा; खुलेगा कॉलेज और इंग्लिश मीडियम स्कूल, आज से 108 की सुविधा

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत बस्तर जिले के नानगुर पहुंचे। उन्होंने यहां जन चौपाल लगाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इलाके की जनता से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि नगरनार स्टील प्लांट को बिकने नहीं देंगे। इसे छत्तीसगढ़ सरकार चला लेगी, लेकिन निजी हाथों में जाने नहीं दिया जाएगा।

सीएम ने कहा कि नगरनार में मैं आप लोगों के लिए धरना दिया हूं, पदयात्रा भी किया हूं। प्रबंधन को नगरनार की बेटियों को नौकरी देनी होगी। वहीं जन चौपाल में स्थानीय युवाओं ने नगरनार में कॉलेज खोलने की मांग की। जिस पर CM ने जवाब देते कहा कि स्टील प्लांट प्रबंधन से ही कॉलेज खुलवाएंगे, हमारे लोगों की जमीन ली है तो कॉलेज भी खोलना होगा। इसके अलावा नानगुर में सीएम ने महाविद्यालय खोलने की घोषणा की है। नेतानार हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल करने की घोषणा की है।

विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर की घोषणायें : ग्राम नानगुर ब्लॉक जगदलपुर

1. नानगुर को शीघ्र नवीन तहसील बनाया जायेगा।

हाई स्कूल-नेतानार, पनारापारा, भैरमगंज, बाण्डापारा, पोडागुड, धनपूंजी, तुरेनार की हाई स्कूलों को हायर सेकेण्डरी शाला बनाया जायेगा।

2. नगरनार में नवीन शासकीय डिग्री कॉलेज की स्थापना की जायेगी।

3. जगदलपुर शहर में एक अतिरिक्त स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की स्थापना की जायेगी।

4. नेशनल हाईवे से लाल बाग तक सड़क निर्माण करवाया जायेगा।

5. चंद्रशेखर आजाद वार्ड में भूतहा तालाब का सौदर्यीकरण करवाया जायेगा।

6. महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या कमांक 01 जगदलपुर के लिये नया भवन बनवाया जायेगा।

7. नानगुर में सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा।

8. स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने की घोषणा

9. नानगुर को उप-तहसील से पूर्ण तहसील बनाने की घोषणा।

10.नेतानार में गुंडाधूर की जन्मभूमि है, वहां हाईस्कूल से हायर सेकेंडरी करने की घोषणा।

11. नानगुर में महाविद्यालय खोलने की घोषणा।

12. नानगुर में आज से 108 एम्बुलेंस की घोषणा।

13. नानगुर में पुलिस थाना खोलने की घोषणा।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close