क्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
CG NEWS:नकली यूरिया बेचने का बड़ा खुलासा,टाटा मोटर्स के नाम का हो रहा था दुरुपयोग,आरोपी गिरफ्तार

प्रविंस मनहर/रायपुर – दीपका पुलिस ने टाटा मोटर्स के नाम का कथित तौर पर दुरुपयोग कर नकली यूरिया बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 212 डिब्बे यूरिया जब्त किए हैं। जानकारी के मुताबिक,टाटा मोटर्स के एक जांच अधिकारी को कंपनी के नाम पर नकली यूरिया बेचे जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद मामले की जांच की गई,जिसमें आरोपी के इस कथित फर्जीवाड़े का पता चला। शिकायत पर दीपका पुलिस ने मामला दर्ज किया और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 212 डिब्बे यूरिया बरामद किए गए हैं। प्रत्येक डिब्बे में करीब 20 लीटर यूरिया भरा हुआ था। इस हिसाब से पुलिस ने कुल 4240 लीटर यूरिया जब्त किया है।
Advertisement




